ऊंचाहार: लोदीपुर प्राथमिक विद्यालय में तिथि भोज उत्सव का आयोजन, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का उद्देश्य
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के लोदीपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को तिथि भोज उत्सव का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के बच्चों के साथ सामूहिक रूप से भोजन कर सामाजिक समरसता, सहयोग, एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देना रहा है।एबीएसए राजीव ओझा ने कक्षा चार की छात्रा आंशी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और छात्रा को उपहार भेंटकर बधाई दी।इस दौरान स्टाफ रहा।