कुमारखंड: कुमारखंड पुलिस ने रहटा वार्ड 12 में छापामारी कर फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कुमारखंड थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनबीडब्लू के फरार वारंटी को रहटा वार्ड 12 में छापामारी कर गिरफ्तार कर गुरुवार को शाम करीब चार बजे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया एनबीडब्लू के फरार वारंटी कई माह से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिलते ही कुमारखंड पुलिस पदाधिकारी वार्ड 12 निवासी विद्यानंद साह को गिरफ्तार किया।