हरदोई: पेट्रोल पंप पर घटतौली का वीडियो हुआ था वायरल, ग्राहक और डीलर के बीच हुई नोकझोंक के बाद DSO ने दिया जांच का आदेश
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2024 हरदोई के मल्लावां से पेट्रोल पंप पर घटतौली का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक ग्राहक ने बाइक में पेट्रोल डलवाया। शक होने पर वह फिर पेट्रोल पंप पर गया। जहां उसने खुले में नाप कराकर पेट्रोल डलवाया तो कम निकला। इस पर ग्राहक ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें अब डीएसओ कमल नयन सिंह ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के लिए आदेश दिए है