हरदोई: बारात में दूल्हे के पिता के साथ हुई लूट की वारदात, घटना को लेकर ASP एमपी सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2024 हरदोई में देहात कोतवाली इलाके में लखनऊ से आई बारात में दूल्हे के पिता के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसके संबंध में एएसपी एमपी सिंह ने घटना की जानकारी दी है। ASP ने बताया सीतापुर रोड पर महोलिया बाईपास के पास वारदात हुई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।