हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र के सांडी रोड पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, जांच शुरू
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2024 सांडी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में लोगों को पेड़ पर लटका हुआ युवक का शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।