कुलपहाड़: हैबतपुरा में सूने मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम हैवतपुरा बम्हनान निवासी घनश्याम पुत्र चुन्टे के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित द्वारा थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार हेवतपुरा निवासी घनश्याम पुत्र चुन्टे जाति कुम्हार परिवार सहित रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर थे।