कटनी ग्रामीण: बंधी स्टेशन में एसडीएम की चौपाल, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं
स्लीमनाबाद एसडीएम प्रदीप मिश्रा बुधवार को ग्राम बंधी स्टेशन पहुंचे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक, अतिक्रमण, साप्ताहिक बाजार से यातायात बाधित होने और पेयजल संकट जैसी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के कारण आए दिन लोग परेशान हो रहे हैं।