चांपा: चांपा थाना में दशहरा पर्व पर शास्त्रों की पूजा की गई, सुरक्षा और शांति का लिया गया संकल्प
विजयादशमी पर्व के अवसर पर पूरे जिले के साथ-साथ चांपा थाना परिसर में भी परंपरागत रूप से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। थाना परिसर में मौजूद सभी हथियारों की पहले साफ-सफाई कर उन्हें विधि-विधान से सजाया गया, जिसके बाद पिस्टल, कारतूस, बंदूक, इंसास, एसएलआर सहित विभिन्न आधुनिक शस्त्रों का विधिवत पूजन किया गया। दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन की यह परंपरा दशकों।