मानिकपुर: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, थाना मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के बगदरी ग्राम पंचायत में भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। प्रियांशु रैदास ने दूसरे पक्ष पर निर्माण रोकने और मारपीट का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने रास्ते को लेकर दो वर्ष पुराने सुलह-समझौते का हवाला दिया। पुलिस ने आज मंगलवार शाम 4 बजे दोनों पक्षों पर विधिक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय भेजा।