घोड़ाडोंगरी: खेल मैदान में दिखा युवाओं का जोश, महाविद्यालय में बच्चों ने खेलकूद में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
रविवार दोपहर लगभग 1:00 बजे शासकीय महाविद्यालय बगडोना, सारणी में युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा