जहानाबाद: पब्लिक ऐप की खबर का असर, वार्ड 15 में शुरू हुई सफाई व्यवस्था
जहानाबाद के वार्ड संख्या 15 में चार दिनों से कचरा नहीं उठने को लेकर लोगों के विरोध और खबर प्रसारित होने के बाद सफाई कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद पर पक्षपात और उपेक्षा का आरोप लगाया था। लोगों का कहना था कि केवल समर्थकों वाले क्षेत्रों में सफाई कराई जा रही है। वहीं वार्ड पार्षद ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया