भीलवाड़ा: सनातन मंगल महोत्सव की तैयारियां तेज, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की संभावित उपस्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट
भीलवाड़ा।भव्य सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के संयोजन में यह महोत्सव 19 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। महोत्सव में राजस्थान के राज्यपाल,मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष सहित प्रदेश के कई मंत्रीगण एवं भीलवाड़ा जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं।