भीलवाड़ा: सुभाष नगर पुलिस ने नकबजनी का खुलासा किया, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने नाबालिग को बनाया शातिर नकबजन, 2 गिरफ्तार
पुलिस थाना सुभाषनगर ने कार्यवाही करते हुए नकबजनी की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। कार्यवाही के दौरान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। मामले में अनुसंधान व बरामदगी की कार्रवाई जारी है।