रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी से 45 बसों में सवार होकर जयपुर रवाना हुए लाभार्थियों सहित भाजपा कार्यकर्ता, PM मोदी की जनसभा में होंगे शामिल
राजास्थान प्रदेश की भजनलाल सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जयपुर में राज्य स्तरीय जनसभा होगी। इस जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। जिसको लेकर राज्य और केंद्र सरकार से लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता जयपुर की ओर सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे 45 बसों से करीब 3 हजार लोग रवाना हुए।