रामगंजमण्डी: सुकेत में फांसी का फंदा लगाने के बाद विवाहिता की झालावाड़ अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
रामगंजमंडी के सुकेत में फांसी लगाने के बाद अस्पताल में भर्ती विवाहिता की सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला सुकेत के वार्ड नम्बर एक में नए कब्रिस्तान के पास की निवासी थी। जिसने 2 दिन पहले अपने ससुराल में ग्रह क्लेश के चलते फाँसी का फंदा लगा लिया था। तब से ही महिला झालावाड़ अस्पताल में भर्ती थी।