जतारा: दिगौड़ा थाना क्षेत्र में ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटा, 20 वर्षीय ड्राइवर की दर्दनाक मौत
टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम बर्माडांग के पास सोमवार को ईंट से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक अभिषेक पाल (20) उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।