💥खबर अपडेट - सतना-चित्रकूट मार्ग पर जर्जर पुलिया का काम शुरू
खबर चलने के बाद हरकत में आया NAHI अमला व उसका ठेकेदार, मझगवां बाईपास के नजदीक जर्जर पुलिया में हादसे की आशंका को देखते हुए आज सुबह ही गड्ढे के दोनों तरफ सुरक्षा बैरिकेडिंग लगा दी गई है, ताकि कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो वही सड़क के मेंटेनेंस के साथ-साथ अब इस अति-संवेदनशील और जर्जर कलवर्ट (पुलिया) के सुधार और मेंटेनेंस का काम भी शुरू कर दिया गया है।
जिसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को अब इस संभावित बड़े हादसे से निजात मिल सकेगी।