गुना नगर: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर पर गुलाब बरसाकर लगाई गई अतिक्रमण हटाने की गुहार, वीडियो हुआ वायरल
गुना कलेक्ट्रेट में 22 अप्रैल को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। फरियादी राधेश्याम सोनी ने वार्ड 3 में शासकीय पार्क की जमीन पर अतिक्रमण हटाने कलेक्टर पर पहले गुलाब वर्षा की और फिर शिकायती आवेदन दिया। कहा, पार्क की जमीन से अतिक्रमण हटाने हाई कोर्ट ग्वालियर ने निर्देश दिए है। पिछली जनसुनवाई में की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। अनोखे अंदाज के वीडियो वायरल हुए है।