गुना नगर: जाति बदलकर व शादी का झांसा देकर युवक द्वारा महिला के साथ 3 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत
गुना में दुर्गा कॉलोनी निवासी एक महिला ने कलेक्टर से शिकायत की है। आरोप है, गुना निवासी एक युवक ने जाती बदलकर शादी का झांसा देकर 3 साल तक साथ रहकर शारीरिक शोषण किया। डेढ़ महीने पहले दोस्तों से जाति का खुलासा हुआ। महिला ने 2 अप्रैल को की शिकायत पर कोतवाली में मामला दर्ज हो गया है। कार्रवाई न होने से 22 अप्रैल को कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।