गुना नगर: लक्ष्मी नगर स्थित सूने मकान में चोरी का मामला आया सामने, थाने में शिकायत दर्ज
गुना में कैंट थाना के लक्ष्मी नगर में सुने मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की। 22 अप्रैल को मकान मालिक सुनील रजक ने कहा, 2 दिन पहले शिवपुरी जिले में अपने गांव गया था। घर पर ताला लगा था। पड़ोस में रहने वाले मौसा जी ने चोरी की सूचना दी। 8 से 10000 रुपए नगदी और एक जोड़ चांदी की पायल चोरी हो गई। थाना में शिकायत दर्ज कराई है।