गुना नगर: वार्ड नंबर-20 के लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत, कहा- पीएम आवास योजना की सूची में नाम आया, नगर पालिका मांग रही रजिस्ट्री
गुना नगर पालिका के वार्ड 20 में करीब 235 लोगों के पीएम आवास योजना की सूची में नाम है। जिनके दस्तावेजों में नगर पालिका रजिस्ट्री मांग रही है। 22 अप्रैल को कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे पात्र लोगों ने कहा, पट्टे और कब्जा की जगह है। हितग्राहियों को आशंका है रजिस्ट्री ना होने पर पीएम आवास सूची से नाम कट जाएंगे। कलेक्टर से आवास योजना का लाभ देने मांग की है।