गुना नगर: कुंभराज निवासी देवासी और गुना निवासी मानव का UPSC में हुआ चयन, शुभचिंतकों ने दी बधाई
यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज एक्जाम 2024 का परीक्षा परिणाम 22 अप्रैल को घोषित हुआ है। गुना जिले की कुंभराज इलाके के माडाखेड़ा गांव की रहने वाली देवांशी मीना का चयन हुआ है, उनकी 764वी रैंक आई है। उनके पिता NFL में कर्मचारी है मां ग्रहणी है। वहीं गुना चौधरी मोहल्ला के मानव जैन का चयन हुआ है। उनकी 338वी रैंक आई है परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाइयां दी हैं।