वारिसनगर: पूर्णाही पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं; प्रमुख राजू कुमार चौधरी ने किया सम्मानित।
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पूर्णाही में बुधवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला से आए एडीएम, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल पदाधिकारी (सीओ), प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन