धार: तिरला पुलिस ने अवैध शराब से भरी फोर्स ट्रैक्स ज़ब्त की, लाखों रुपये की शराब बरामद
तिरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध शराब से भरी फोर्स ट्रैक्स ज़ब्त, लाखों की शराब बरामद।धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक फोर्स ट्रैक्स वाहन को जब्त किया है। उप निरीक्षक तिरला के अनुसार, ग्राम तिरला निवासी योगेश पिता दिनेश पाटीदार द्वारा सूचना दी गई थी।