धार: धार में शादी का झांसा देकर SAF के जवान ने युवती से किया दुष्कर्म, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी युवती
इंदौर में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। SAF में पदस्थ आरोपी रेवाराम पिता सुरेश अलावा निवासी ग्राम साकलदा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीडिता ने शादी करने के लिए बोला तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी, पीडिता वर्तमान में इंदौर में निवास कर रही है।