धार: धार में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया और वहां संधारित रिकॉर्ड दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने माफी शाखा के निरीक्षण के दौरान शासन संधारित मंदिरों से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया एवं सभी रिकॉर्ड और दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से संधारित करने और सहेजने के निर्देश दिए।