धार: धार में जिला पंचायत सभाकक्ष में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन, विधायक नीना वर्मा शामिल हुईं
धार में जिला पंचायत सभाकक्ष में मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के 18 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम को धार विधायक नीना वर्मा ने संबोधित किया।