धार: धार के धामनोद वन परिक्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता अभियान, चरवाहों को दी जानकारी
धार के धामनोद वन परिक्षेत्र के भारूडपूरा बीट के ग्राम सिमराली में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक सिंह पटेल ने चरवाहों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने वन क्षेत्र को चार भागों में बांटकर निगरानी का प्रस्ताव रखा। चरवाहों को निर्देश दिए गए कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत वन रक्षक को दें।