गंगरार: रामदेव सेवा समिति का 7वां रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय में सम्पन्न हुआ
चित्तौड़गढ़ में रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में सांवरिया चिकित्सालय में 7वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। साथ ही लालजी खेड़ा स्थित नन्दनी गौशाला में गायों को चारा डालकर सेवा कार्य भी किए गए। समिति अध्यक्ष मुकेश मेघवाल के अनुसार यह लगातार सातवां शिविर रहा, जिसमें 35 रक्तदाताओं ने भाग लिया।