घोसी: मेमू ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय मूक-बधिर अधेड़ की मौत | घोसी, मऊ
मऊ के घोसी क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय मेमू ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय मूक-बधिर श्रीराम यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच जारी है।