जौनपुर: कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
जौनपुर जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचप्रण