महोबा: महोबा में गाली देने से मना करने पर दंपत्ति और बच्चे के साथ की गई मारपीट, पीड़ित दंपत्ति ने थाने में की शिकायत
Mahoba, Mahoba | Jul 13, 2026 राठ हमीरपुर निवासी गयाप्रसाद और पत्नी वंदना मजदूरी कर महोबा में रहते हैं। वंदना ने बताया कि मुहल्ले के 4 अज्ञात लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर विवाद हुआ, जिसे लोगों ने शांत कराया। सोमवार सुबह दबंग घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर लाठी-डंडों से मारपीट की। हमलावरों ने बच्चे को भी उठाकर फेंक दिया। पीड़ित दंपत्ति ने थाने में शिकायत की है।