शाहनगर विकासखंड के ग्राम सुडौर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक संगीतमय कार्यक्रम इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। इस पावन आयोजन के कथा आयोजक सुशील बर्मन हैं, जबकि मुख्य श्रोता के रूप में चंदा बाई एवं अंबिका प्रसाद बर्मन कथा श्रवण कर रहे हैं।आज 16 फरवरी को कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया।