दारू: बेमौसम बारिश से 'छोटा नागपुर के खजाने' की मिठास छीनी, महुआ की फसल चौपट
बेमौसम बारिश ने छीनी 'छोटा नागपुर के खजाने' की मिठास छीन ली है। महुआ की फसल इसबार चौपट हो गई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले महुआ पर इस साल कुदरत की मार भारी पड़ी है। विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने महुआ के फूलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।