✅ पंचायत उप निर्वाचन प्रक्रिया को गंभीरता से लें अधिकारी
✅ संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन हो - अपर कलेक्टर
जिले में पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों को लेकर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया को गंभीरता से लें। उप निर्वाचन के दौरान निर्वाचन नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो। उन्होने कहा कि उप निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं अन्य प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जाए।
बैठक में निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था, कम्यूनिकेशन प्लान एवं कंट्रोल रूम की तैयारी, मतदान दलों का गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री प्रबन्धन, ईवीएम प्रबन्धन, मतगणना एवं सारणीकरण, परिवहन व्यवस्था, मतपत्र संबंधी व्यवस्था, मतदान दलों को मानदेय वितरण, प्रेक्षक व्यवस्था, आईटी एवं तकनीकी व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, शिकायत निवारण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टि कलेक्टर सुश्री श्वेता बम्होरे एवं श्रीमती तृप्ति पटेरिया सहित अन्य संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद थे।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #PanchayatElection #Meeting
7 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 8, 2026