गढ़ी: गढ़ी - परतापुर के भगोरा वन क्षेत्र में 20 दिनों में दूसरी बार पैंथर का रेस्क्यू, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
गढ़ी परतापुर वन नाका क्षेत्र के भगोरा में पिछले 20 दिनों में एक ही जगह दो पेंथरों का रेस्क्यू किया गया हे। आज से लगभग 20 दिनों पहले भगोरा में पेंथर लगातार मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर पैंथर का रेस्क्यू किया था। सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार वही रविवार देर रात को भी दोबारा पेंथर का रेस्कयु किया गया हे।