Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

चंदनकियारी। बरमसिया ओपी क्षेत्र के NH-218 स्थित मुक्तरपुर मोड़ पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-218 को जाम कर दिया

Chandankiyari, Bokaro | Aug 12, 2026

MORE NEWS

🇮🇳 चंदनकियारी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, गांधी जी के नाटक ने अभिभावकों को सोचने पर किया मजबूर
चंदनकियारी: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माय छोटा स्कूल, चंदनकियारी एवं इसकी दूसरी शाखा बोदमा में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल किरण जायसवाल द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई। इसके बाद बच्चों और शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
🎭 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाषण, देशभक्ति गीत, ग्रुप डांस, नृत्य और कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण “गांधी जी, क्या देश आजाद हुआ है?” नाटक रहा। बच्चों ने नाटक के जरिए भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी व्यवस्था से जुड़ी सामाजिक समस्याओं को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने जहां खूब तालियां बटोरीं, वहीं अभिभावकों को गंभीरता से सोचने पर भी मजबूर कर दिया।
🏫 प्रिंसिपल किरण जायसवाल ने कहा कि बच्चों पर पढ़ाई का बोझ डालने के बजाय उन्हें सरल, रोचक और मनोरंजक तरीके से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना विद्यालय का उद्देश्य है। बच्चों के व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए आगे भी इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। 🇮🇳❤️
📍 माय छोटा स्कूल, चंदनकियारी एवं बोदमा
#Chandankiyari #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #MyChhotaSchool #Bokaro #Jharkhand #News11

🇮🇳 चंदनकियारी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, गांधी जी के नाटक ने अभिभावकों को सोचने पर किया मजबूर चंदनकियारी: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माय छोटा स्कूल, चंदनकियारी एवं इसकी दूसरी शाखा बोदमा में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल किरण जायसवाल द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई। इसके बाद बच्चों और शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 🎭 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाषण, देशभक्ति गीत, ग्रुप डांस, नृत्य और कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण “गांधी जी, क्या देश आजाद हुआ है?” नाटक रहा। बच्चों ने नाटक के जरिए भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी व्यवस्था से जुड़ी सामाजिक समस्याओं को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने जहां खूब तालियां बटोरीं, वहीं अभिभावकों को गंभीरता से सोचने पर भी मजबूर कर दिया। 🏫 प्रिंसिपल किरण जायसवाल ने कहा कि बच्चों पर पढ़ाई का बोझ डालने के बजाय उन्हें सरल, रोचक और मनोरंजक तरीके से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना विद्यालय का उद्देश्य है। बच्चों के व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए आगे भी इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। 🇮🇳❤️ 📍 माय छोटा स्कूल, चंदनकियारी एवं बोदमा #Chandankiyari #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #MyChhotaSchool #Bokaro #Jharkhand #News11

Chandankiyari, Bokaro | Aug 16, 2026

🇮🇳 #चंदनकियारी में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳
सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा
चंदनकियारी प्रखंड में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने तिरंगा फहराया। मौके पर बीडीओ अजय कुमार वर्मा, सीओ रवि कुमार आनंद समेत पदाधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। इस दौरान बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर एवं सुविधाजनक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सरकारी कार्यों को डिजिटल माध्यम से करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
वहीं CHC चंदनकियारी, चंदनकियारी थाना, आमलाबाद ओपी, भोजुडीह ओपी, बरमसिया ओपी एवं बांगड़िया ओपी समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों और पंचायत भवनों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
🇮🇳 पूरे चंदनकियारी प्रखंड में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा।
🎙️ बाइट: अजय कुमार वर्मा, बीडीओ
🎙️ बाइट: डॉ. तृप्ति पांडे, चिकित्सा प्रभारी
#Chandankiyari #IndependenceDay #80thIndependenceDay #15August #Bokaro #Jharkhand #News11 #स्वतंत्रतादिवस #चंदनकियारी

🇮🇳 #चंदनकियारी में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा चंदनकियारी प्रखंड में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने तिरंगा फहराया। मौके पर बीडीओ अजय कुमार वर्मा, सीओ रवि कुमार आनंद समेत पदाधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। इस दौरान बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर एवं सुविधाजनक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सरकारी कार्यों को डिजिटल माध्यम से करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं CHC चंदनकियारी, चंदनकियारी थाना, आमलाबाद ओपी, भोजुडीह ओपी, बरमसिया ओपी एवं बांगड़िया ओपी समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों और पंचायत भवनों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 🇮🇳 पूरे चंदनकियारी प्रखंड में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा। 🎙️ बाइट: अजय कुमार वर्मा, बीडीओ 🎙️ बाइट: डॉ. तृप्ति पांडे, चिकित्सा प्रभारी #Chandankiyari #IndependenceDay #80thIndependenceDay #15August #Bokaro #Jharkhand #News11 #स्वतंत्रतादिवस #चंदनकियारी

Chandankiyari, Bokaro | Aug 15, 2026

#BREAKING NEWS | #चंदनकियारी*

NH-218 पर ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बरमसिया ओपी क्षेत्र के मुक्तरपुर मोड़ की घटना
चंदनकियारी। बरमसिया ओपी क्षेत्र के NH-218 स्थित मुक्तरपुर मोड़ पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-218 को जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर मुआवजे तथा तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही बरमसिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए चंदनकियारी थाना, भोजुडीह ओपी और आमलाबाद ओपी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि NH-218 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाया जाए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाई
फिलहाल सड़क जाम के कारण NH-218 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है। #News11 DC Bokaro SP Bokaro

#BREAKING NEWS | #चंदनकियारी* NH-218 पर ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम बरमसिया ओपी क्षेत्र के मुक्तरपुर मोड़ की घटना चंदनकियारी। बरमसिया ओपी क्षेत्र के NH-218 स्थित मुक्तरपुर मोड़ पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-218 को जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर मुआवजे तथा तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बरमसिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए चंदनकियारी थाना, भोजुडीह ओपी और आमलाबाद ओपी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि NH-218 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाया जाए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाई फिलहाल सड़क जाम के कारण NH-218 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है। #News11 DC Bokaro SP Bokaro

Chandankiyari, Bokaro | Aug 12, 2026