तिलहर: कटरा पुलिस ने हुलास नगला पुल से मोबाइल लूटने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लूट के 2 मोबाइल बरामद
दरअसल थाना कटरा पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिल्लीगंज मोहल्ले के रहने वाले नरेंद्र उर्फ मिंटू और तहबरगंज के रहने वाले विनोद कश्यप को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने 4 नवंबर को शिकायत देकर मोबाइल लूट का मामला दर्ज कराया था।