मरवाही: मरवाही कन्या छात्रावास में घुसे हाथी, 5 जगह तोड़ी बाउंड्रीवाल, आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से इलाके में घूम रहे तीन हाथियों के दल ने ग्रामीणों के घरों और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद अब मरवाही के कन्या छात्रावास का रुख कर लिया।जानकारी के अनुसार दो हाथी छात्रावास परिसर में जा घुसे और बाउंड्रीवाल को एक-दो नहीं, बल्कि पांच जगहों से तोड़ डाला