पीरटांड: पीरटांड के हरलाडीह में 33 हजार के विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
33 हजार के विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से पीरटांड के हरलाडीह में शनिवार सुबह 6:30बजे एक व्यक्ति की मौत हो गई।घटना को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में jlkm नेता सुरेंदर महतो ने बताया कि लंबे समय से 33 हजार का एक तार डिश से उतरकर झूल रहा है।मगर विभाग लापरवाह बना हुआ है।