गाज़ियाबाद: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे गाजियाबाद, कहा- विपक्ष के गठबंधन का मुद्दा भ्रष्टाचार बचाओ है
गाजियाबाद में सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर विपक्षियों पर कई आरोप लगाए। इस दौरान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विधायक और संगठन के लोग मौजूद रहे। पूर्व सांसद वी के सिंह के मौजूद न रहने पर सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बड़े नेता है मेरा प्रोग्राम अचानक लगा है इसलिए उनको सूचना नहीं दी जा सकी।