सरदारशहर: सरदारशहर मंडी में नई मूंगफली की आवक बढ़ी, MSP खरीद शुरू नहीं होने से किसान व्यापारियों को बेच रहे फसल
खरीफ सीजन में फसलों की कटाई पूरी होने के बाद सरदारशहर की कृषि उपज मंडी में नई मूंगफली की आवक लगातार बढ़ रही है। समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण किसान फिलहाल व्यापारियों को फसल बेच रहे हैं। इस बार केंद्र सरकार ने मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य 254 रुपए बढ़ाकर 7,517 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।