रामगढ़ पचवारा: श्रीया खेड़ा में मतदाताओं को स्वीप टीम ने शत प्रतिशत मतदान करने का दिलाया संकल्प
स्वीप टीम रामगढ़ पचवारा ने श्रीया खेड़ा में ढोल मंजीरो की धुन पर मतदाताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। टीम द्वारा मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। मुरारी लाल जांगिड़ सीबीईओ रामगढ़ पचवारा ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। साथ ही मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाकर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया गया है।