रामगढ़ पचवारा: सरकार की रोक के बावजूद बनास नदी में धड़ल्ले से हो रहा बजरी का अवैध खनन, बजरी भरकर दोसा लालसोट रोड पर सरपट दौड़ रहे वाहन
मंडावरी,लालसोट, रामगढ़ पचवारा और राहुवास पुलिस सहित परिवहन व खनिज विभाग की ढीली लगाम के चलते धड़ल्ले से बजरी का परिवहन हो रहा है। वही बजरी से भरे ओवरलोड वाहन हाईवे पर धड़ल्ले से चल रहे हैं। दोसा लालसोट मुख्य सड़क पर बजरी से भरे ओवरलोड वाहन सरपट दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ड्राइवर वाहनों को बजरी भरकर तेज गति से दौड़ा रहे हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।