रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा में घुमंतु परिवारों को स्वीप टीम द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए किया जागरूक
गुरुवार को रामगढ़ पचवारा में स्वीप टीम द्वारा घुमंतु मतदाताओं को आगामी मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में मतदान संबंधी नुक्कड़ नाटक कर मतदाताओं का मन मोह लिया।मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।मंच संचालन विमल गुप्ता ने किया।