रामगढ़ पचवारा: डूंगरपुर में हवा के झोंके से हाई टेंशन लाइन के भिडने से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
डूंगरपुर गांव में एक बीघा गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी की वजह से जलकर नष्ट हो गई। गोविंद कुमार शर्मा ने बताया कि नरसी लाल मीणा निवासी डूंगरपुर के खेत में होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन जो की तेज हवा के झोंके से आपस में भिड़ गई। जिसकी वजह से निकली चिंगारी किसान की कटी हुई गेहूं की फसल में जा गिरी। जिसके चल किसान की 1 बीघा गेहूं की फसल जल गई है।