रामगढ़ पचवारा: अमराबाद के बाढ़ देलाल में शॉर्ट सर्किट होने से किसान की दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जली
अमराबाद गांव बाढ़ देलाल में शनिवार को रघुवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह के खेत में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे उठी चिंगारी गेहूं की खड़ी फसल पर जा गिरी। इसके कारण किसान की करीब दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। खेत में लगी आग पर बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने काबू पाया।