रामगढ़ पचवारा: बिदरखा के राजकीय विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर दिया, आपका मतदान लोकतंत्र की शान का संदेश
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिदरखा में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया गया।CBEO मुरारी लाल जांगिड़ ने सभी ग्राम वासियों से निष्पक्ष व सत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया। विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी बनाकर स्वीप संदेश दिया। इसी कार्यक्रम के तहत आपका मतदान लोकतंत्र की शान रंगोली के माध्यम से मतदान का महत्व बताया।