🛎️🛎️ *अति महत्वपूर्ण सूचना* 🛎️🛎️
बारिश का रेड अलर्ट होने से पहाड़ों पर अत्यधिक वर्षा होने के कारण शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण आज दिनांक 17.08.2026 को शारदा नदी में बनबसा बैराज पर सुबह 11.00 बजे डिस्चार्ज 1.30 लाख क्यूसेक से ज्यादा हो गया है । डिस्चार्ज 1.00 लाख से ज्यादा होने पर शारदा बैराज बनबसा से होने वाले आवागमन को बैराज की सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्णतया बंद कर दिया जाता है।
नदी के किनारे के बाशिंदे सतर्क रहें और नदी के जलस्तर पर नजर बनाए रखें। शासन-प्रशासन के बाढ़ से सम्बंधित दिशा-निर्देशों/सूचनाओं का पालन करें।