घाटमपुर: मॉडल प्राइमरी स्कूल की जर्जर छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे छात्र-छात्राएं
मॉडल प्राइमरी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिर गया।छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए।मौके पर पहुंचे गांव वालों ने स्कूल में न जाने देने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया।प्रधानाचार्य ने अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा।लगभग दो घंटे बाद ग्रामीण माने और स्कूल में एक्जाम शुरू हुए।घटना जहांगीराबाद में शनिवार सुबह 8 बजे हुई।